सुन ओ आमा, बुबू, मतदान करी ऊँलां”…, कुमाऊं कमिश्नर आईएएस दीपक रावत का गीत आमजन को मतदान के प्रति कर रहा जागरूक

खबर शेयर करें -

-19 अप्रैल को होना है उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर निरंतर रूप से मीडिया, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिसके बेहतर नतीजे सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें -  दोहरे हत्याकांड में अस्पताल मालिक और ड्राइवर दोषी साबित,चार अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा

इसी कड़ी में अब कुमाऊँ कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में गीत के जरिये मतदाता को जागरूक करने का प्रयास किया है। वरिष्ठ आईएएस ने सुन ओ आमा, बुबू, मतदान करी ओलां” शीर्षक से गीत रिकॉर्ड किया है जिसे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गीत में वह स्थानीय बोली भाषा में समाज के हर तबके युवा, बुजुर्गों, महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। 18 वर्ष के नवयुवाओं को भी वह अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गीत में ‘लोकतंत्र फुल सपोर्ट’ लाइन का इस्तेमाल कर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  तिरुपति बाला जी मंदिर के प्रसाद में मिलावट का मामला:हरिद्वार की घी बनाने वाली कंपनी में पड़ा छापा

गौरतलब है कि लोकतंत्र के महापर्व को लेकर उत्तराखंड के स्थानीय सेलेब्रिटीज़ से लेकर तमाम बॉलीवुड कलाकार व अन्य पेशों से जुड़े लोग, जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999