रुद्रपुर में कबाड़ के गोदाम में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

खबर शेयर करें -

 

massive-fire-breaks-out-at-scrap-warehouse-in-rudrapur

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक न्यू डिवाइन सिटी क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ का गोदाम धू-धू कर जलने लगा। आग के लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

रुद्रपुर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। रुद्रपुर के न्यू डिवाइन सिटी क्षेत्र में स्थित कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999