लालकुआं की श्रेया ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 98% अंक प्राप्त कर किया क्षेत्र का नाम रोशन,

खबर शेयर करें -

लालकुआं। सीबीएसई के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में लालकुआं क्षेत्र की मेधावी छात्रा ने जबरदस्त अंक प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उक्त मेधावी बच्ची को क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं राजनेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।
यहां बीएलएम एकैडमी में अध्यनरत श्रेया अग्रवाल जोकि नगर के वरिष्ठ व्यापारी राजेश अग्रवाल एवं इंदू अग्रवाल की पुत्री है ने अंग्रेजी में 94, इकोनॉमिक्स में 98, हिंदुस्तानी म्यूजिक 100, बिजनेस स्टडीज में 98, और अकाउंटेंसी में 100 अंक प्राप्त किए हैं, श्रेया ने 500 में से 490 अंक प्राप्त करते हुए 98% के आंकड़े को छुआ है।
उक्त मेधावी छात्रा को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999