रफ्तार का कहर , ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा , एक की मौत दूसरा गंभीर

खबर शेयर करें -

बैंक का काम निपटाकर रामनगर घर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तो को तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमे एक युवक छिटक गया जबकि दूसरा युवक ट्रक की चपेट में आ गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है जबकि दूसरे युवक का शव पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को रामनगर निवासी यशपाल सिंह अपने दोस्त संदीप रावत के साथ रामनगर से बैंक के काम के सिलसिले में रुद्रपुर आया था। शाम साढ़े चार बजे दोनो रामनगर को लौट रहे थे अभी वह शहर से बाहर निकल कर गाबा चौक के पास बने ओवर ब्रिज से नीचे उतर कर एलाइंस कालौनी के पास पहुंचे ही थे की पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बुलट को टक्कर मार दी। जिसमे संदीप टक्कर के बाद छिटक गया जबकि यशपाल को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में ट्यूशन जा रही बालिका की मौत, बड़ा भाई जख्मी


पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,वहीं यशपाल की मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999