हल्दूचौड़ के छात्र का इसरो में मेंकेनिकल वैज्ञानिक के रूप मैं चयन

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड।यहां के दुर्गापालपुर मोतीराम निवासी जितेश धारियाल का भारत सरकार अंतरिक्ष विभाग के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार, आंध्र प्रदेश स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) में मैकनिकल वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। इसरो द्वारा उनको तैनाती के लिए नियुक्ति पत्र भेज दिया है।


हल्दूचौड निवासी भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ अभिकर्ता एवं सेंचुरी मिल कर्मी कैलाश धारियाल के पुत्र जितेश धारियाल शुरू से ही मेधावी रहे है। उन्होंने 2010 में आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी से हाई स्कूल परीक्षा में टॉप टेन में पास की थी, जबकि 2012 में इंटरमीडिएट में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जिसके बाद 2016 में एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक पास किया, जिसके बाद में उनका इंद्रप्रस्थ गैस दिल्ली में 12 लाख रुपए के पैकेज में प्लेसमेंट हुवा, 2017 में उनका डिप्टी मैनेजर के पद पर प्रमोशन किया गया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें 50 हजार रुपए का पुरुस्कार भी दिया। 2019 में इंद्रप्रस्थ गैस दिल्ली से इस्तीफा देकर उन्होंने आईएएस की तैयारी शुरू कर दी। जिसमें उन्होंने प्री परीक्षा को भी पास किया। उनके चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, भुवन पांडे, पूरन सिंह रजवार, जीवन कबडवाल, दीवान सिंह बिष्ट, बीना जोशी, उमेश कबडवाल, कैलाश दुम्का, इंदर सिंह बिष्ट, भास्कर भट्ट, बीडी खोलिया, हेमवती नंदन दुर्गापाल, एनडी शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला सहित तमाम गणमान्य लोगों ने जितेश को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  यहां नदी में कूदा युवक,तलाश में जुटी एसडीआरएफ

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999