छात्रों ने किया छात्रा का पीछा……… परिजनों से शिकायत पर जमकर हुई मारपीट, ये है मामला

खबर शेयर करें -



सरोवर नगरी में के मल्लीताल क्षेत्र के एक निजी स्कूल की छात्रा ने अपने ही स्कूल के छात्रों पर उनका पीछा करने व बदतमीजी करने का आरोप लगाया। परिजनों को पता लगने पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ तो मारपीट हो गई और मामला कोतवाली पहुंच गया।


बीते दिनों मल्लीताल निवासी एक छात्रा ने स्कूल के छात्रों पर पीछा कर बदतमीजी करने की बात अपने भाई को बताई थी। छात्रा के भाई ने छात्र को धमकाकर पीटा तो वह अपने बड़े भाई को बुला लाया। जहां दोनो पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

यह भी पढ़ें -  PM Modi Dehradun उत्तराखंड स्थापना दिवस पर उत्तराखंड पहुंचेंगे PM, 8140 करोड़ से अधिक की देंगे सौगात


मारपीट के बाद छात्रा अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। जहां पुलिस की ओर से दूसरे पक्ष को भी कोतवाली बुलाया गया। पुलिस की ओर से कार्रवाई की बात पर दोनों पक्ष शांत हो गए। एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि दोनों पक्षों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999