शिक्षक अपनी ही छात्रा से करता था दुष्कर्म वीडियो बनाकर दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हम आए दिन ऐसे मामले देखते रहते हैं जब लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण होता है और शोषण करने वाला कोई अपना ही परिजन होता है लेकिन इस बार नैनीताल जिले के कालाढूंगी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। यहां पर 12वीं की छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक पिछले 3 वर्षों से लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा है और वीडियो बनाकर उसे धमकी भी देता है। दरअसल इस मामले में पीड़िता के घरवालों ने तहरीर दी है कि पीड़िता का ट्यूशन टीचर गोविंद सिंह देउपा उम्र 40 वर्ष निवासी विदरामपुर चकलुआ उनकी बेटी के साथ पिछले 3 सालों से दुष्कर्म करता रहा है और जब शिक्षक के इस हरकत का पता पीड़िता के घरवालों को चला तो शिक्षक ने दुष्कर्म का वीडियो उन्हें भेज दिया और कहा कि छात्रा का विवाह उससे करा दिया जाए और अगर विवाह नहीं किया गया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह आरोपी शिक्षक बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है और उसकी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली पुत्री भी पिछले 3 सालों से उसके यहां ट्यूशन पढ़ने जाती हैं लेकिन शिक्षक ने इसका गलत फायदा उठाया और उसे शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया तथा इन 3 सालों के दौरान उसने कई बार उनकी बेटी से दुष्कर्म भी किया। पिता की तहरीर के बाद थाना अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार की प्रातः छठ पूजा कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए अचानक अपने पुराने दलित मित्र एवं कार्यकर्ता के घर पहुंचे
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999