हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित परिवार की बेटी को भगा ले गया किराएदार… अपहरण के तहत मुकदमा दर्ज…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां शहर की सबसे प्रतिष्ठित कॉलोनी में निवास करने वाले एक परिवार की बेटी को उन्हीं का किराएदार बहला फुसलाकर भगा ले गया, परेशान परिजनों ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है, इसके बाद पुलिस ने युवती एवं भगाने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है। शहर के एक मोहल्ला से किरायेदार 14 जनवरी को युवती को भगा ले गया। युवती के भाई की तहरीर पर कोतवाली में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई। तहरीर में युवती के भाई ने कहा कि उसके घर में अनिल कश्यप किरायेदार था। अनिल ने उसकी बहन को एक मोबाइल दे दिया था। जब इसका पता चला तो युवती को परिवार वालों ने समझाया था। 14 जनवरी को घर से निकली युवती वापस नहीं आई। उसने अनिल पर बहन के अपहरण का आरोप लगाया। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनिल कश्यप के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999