यहाँ गुलदार के आतंक चलते गांव में लगा नाइट कर्फ्यू

खबर शेयर करें -


प्रदेशभर में पहाड़ों से लेकर मैदानी जिलों तक गुलदार का आतंक देखने को मिल रहा है। श्रीनगर व आस-पास के क्षेत्रों में लगातार गुलदार की सक्रियता को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रीनगर नगर क्षेत्र सहित एक दर्जन गांवों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। बता दें गुलदार श्रीनगर में अभी तक दो बच्चों को निवाला बना चुका है। जिसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।


जिला प्रशासन की ओर से नाईट कर्फ्यू सात फरवरी से नौ फरवरी तक शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा। इसके अलावा खिर्सू ब्लॉक के विद्यालयों में बुधवार को भी अवकाश घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें -  नशे के इंजेक्शन बेचने वाला सौदागर अरेस्ट, व्हाट्सएप में करता था डील

इन गांवो में लगाया नाईट कर्फ्यू
श्रीनगर की एसडीएम नूपुर वर्मा ने बताया कि गुलदार की सक्रियता को देखते हुए डीएम पौड़ी के निर्देशों पर श्रीनगर नगर क्षेत्र के साथ ही ग्राम श्रीकोट, ढिक्वाल गांव, सरणा, बुघानी, जलेथा, भटोली, ग्वाड़, रैतपुर, कोठगी, खिरसू में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

गुलदार दो बच्चों को बना चुका है निवाला
बता दें श्रीनगर में गुलदार ने बीते दिनों पहले चार वर्षीय मासूम और 11 साल के बच्चे को अपना निवाला बनाया था। घटना के बाद वन विभाग की ओर से तीन पिंजरे लगाए गए हैं। बावजूद उसके गुलदार अभी पकड़ में नहीं आया है। ऐसे में गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व सीएम हरीश रावत बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर देहरादून में उपवास में बैठे… देखें वीडियो…

जिला प्रशासन ने बंद करवाए स्कूल
वहीं श्रीनगर व अन्य गांवों में समस्त विद्यालयों में आठ फरवरी को भी अवकाश घोषित किया गया है। गुलदार के डर के कारण लगाया गए नाइट कर्फ्यू के कारण दुकानदार शाम छह बजते ही दुकानें बंद कर घर जा रहे हैं

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999