पर्यटक को कार की छत पर बैठकर वीडियो बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने तत्काल कर डाली यह कार्रवाई

खबर शेयर करें -

पर्यटकों के अराजकता पर नैनीताल पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सबक सिखाने का काम कर रही है। दिल्ली से नैनीताल घूमने आए पर्यटको को माल रोड पर चलती कार की छत पर बैठकर वीडियो बनाना पड़ा महंगा। जिस पर पुलिस ने पर्यटकों पर कार्रवाई कर दी। जानकारी के अनुसार दिल्ली रोहिणी निवासी पर्यटक अपने वाहन संख्या एक्सयूवी डीएल 8सी एएक्स 2656 की छत पर बैठकर लोअर मॉल रोड से मल्लीताल की तरफ अपनी जान जोखिम में डाल वीडियो बनाते हुए जा रहे थे।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस तरह का रिस्की स्टंट करने से मना भी किया। लेकिन पर्यटक अपनी मनमानी करते रहें। जिस पर स्थानीय लोगों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर तल्लीताल थाने के वरिष्ठ चीता मोबाइल शिवराज सिंह राणा ने लोअर मॉल रोड से पर्यटकों के वाहन का पीछा कर उन्हें अदमताल के समीप पकड़ लिया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि चलती गाड़ी की छत पर वीडियो बनाने पर दिल्ली निवासी पर्यटकों पर चालानी कार्रवाई कर व सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- 15 वर्षीय नाबालिग के साथ जंगल में किया दुष्कर्म स्कूटी छोड़ भागा आरोपी पुलिस ने किया मामला दर्ज
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999