यहां हुआ सड़क हादसा,1 की मौत

खबर शेयर करें -

देहरादून। चकराता के पास ब्रेक फेल होने से एक बोलेरो महिंद्रा वाहन पलट गया घटना त्यूनी मोटर मार्ग की है इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला एवं अस्पताल पहुंचाया ।


घटना जाड़ी नामक स्थान पर कोटि गनासा ,लालपुल के समीप हुई जहां दुर्घटनाग्रस्त वाहन बोलेरो महिंद्रा विकासनगर से जुगरी टाइल्स लेकर जा रहा था तथा अनियंत्रित होकर पलट गया इसमें सवार चार लोगो को एसडीआरएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू किया जबकि एक मृतक को निकाल कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें -  अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम पुलिस, लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में निरंतर बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ।


मृतक की पहचान केवल राम 38 वर्ष के रूप में हुई जबकि इस घटना में रामसिंह पुत्र विजराम पेनुवा 55 वर्ष,अतर सिंह पुत्र श्री राम सिह 38 वर्ष (चालक) नीटू पुत्र श्री मोहन सिंह 28 वर्ष ,कमीया पुत्र श्री भोला 45 वर्ष को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी के फितारी काफला में बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 03 घायल, एक की मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999