यहां परिवहन कर अधिकारी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

एआरटीओ रुद्रपुर में तैनात परिवहन कर अधिकारी ने स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या का प्रयास किया है। फिलहाल खुद को कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल ले जाया गया । घटना आज सुबह की है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एआरटी आफिस में तैनात जसवीर ने रामनगर रोड स्थित अपने आवास पर अपनी कनपटी पर रिवाल्वर लगा कर खुद को गाली मार ली।

यह भी पढ़ें -  भर्ती बेटी को देखने जा रहा था अस्पताल, ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मौत

पडत्रोसियों ने गोली की आवाज सुनी तो उन्होंने मौके पर पहुंचने के साथ पुलिस को भी सूचित किया। परिजन उन्हें लेकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।


एलडी भट्ट अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी स्थित नाजुक बताकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित सहोता अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें आइसीयू में रखा है, जहां उनकी स्थिति अब भी नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  पहाड़ के केवल जोशी ने किया नाम रोशन, राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू देंगी गोल्ड मेडल

जसवीर से आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की, यह अभी पता नहीं चल सका है। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छज्ञनबीन में जुट गई है। बताया गया है कि जसवीर पूर्व में छात्र संघ के उपाध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी भी रहे हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999