यहां सीमेंट लेकर जा रहा ट्रक खाई मे गिरा,SDRF ने घायलों की बचाई जान

खबर शेयर करें -

देर रात चौकी बयासी द्वारा एसडीआरएफ को सूचित कराया गया कि चौकी से 200 मीटर आगे एक ट्रक खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट बयासी से रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।


बयासी से तीन किलोमीटर आगे घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा देखा गया कि एक ट्रक ( वाहन संख्या UK14 CA7758)सड़क से 10 मीटर नीचे गिरा था । जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे । यह दोनों ऋषिकेश से चमोली के लिए सीमेंट ले जा रहे थे, परन्तु रास्ते में ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया था । एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों लोगों को तुरन्त रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया ।

यह भी पढ़ें -  यहां रिटायर्ड सैन्य कर्मी के साथ जालसाजी में इंश्योरेंस बॉन्ड पॉलिसी के नाम पर की धोखाधड़ी


घायलों का विवरण:-

1) दीपक कुमार पुत्र श्री महिपाल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी नागनाथ पोखरी थाना – पोखरी जिला-रुद्रप्रयाग
2) सुनील सिंह निवासी नागनाथ पोखरी थाना – पोखरी जिला-रुद्रप्रयाग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999