अभद्र टिप्पणी के आरोप में सपा का ट्विटर एडमिन गिरफ्तार, पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश

खबर शेयर करें -

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को रविवार दोपहर लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।

गिरफ्तारी के विरोध में दोपहर 12.15 बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में सपा नेता भी पुलिस मुख्यालय पहुंचे और भाजपा और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समाचार लिखे जाने तक सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  सल्ट उपचुनाव के नतीजो का उत्तराखंड की राजनीति पर पड़ेंगा दूरगामी प्रभाव -धीरेंद्र प्रताप

मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ हजरतगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर सपा ने आक्रोश जताया है और मांग की है कि जल्द से जल्द रिहा करें। लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999