उत्तराखंड युवा एकता मंच का अनिश्चितकालीन धरना परीक्षा के बीच भी रहा जारी, संयोजक को देर रात्रि से पुलिस ने रखा था नजरबंद।

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी ।

उत्तराखंड युवा एकता मंच द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा गौरतलब यह था कि पटवारी परीक्षा के बीच पूरे शहर के परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 भी लागू थी इसके बावजूद भी छात्र भारी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचे इस दौरान यूकेडी,स्वराज हिंद फौज व कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने युवाओं के द्वारा जारी इस धरना प्रदर्शन का समर्थन किया।


साथ ही एक सुर में सीबीआई जांच की मांग की गयी।
इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश, यूकेडी नेता भुवन जोशी, स्वराज हिंद फौज प्रदेश अध्यक्ष सुशील भट्ट ने युवाओं को प्रत्यक्ष रूप में समर्थन दिया सरकार से जल्द सभी मानगो को पूर्ण करने की बात कही नही तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
इस दौरान उत्तराखंड युवा एकता मंच के संयोजक पीयूष जोशी के आवास पर देर रात तैनात हुए भारी पुलिस बल रात को 1:30 बजे से पूर्ण रूप में पुलिस की निगरानी में दोपहर परीक्षा संपन्न होने तक रहने की भी कड़ी निंदा की गई व कहा गया कि प्रदेश सरकार जहां एक ओर जहां बॉबी पवार को जेल में डाल कर आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है।
वही कुमाऊं से युवाओ के आंदोलन को नई दिशा दे रहे पीयूष जोशी को भी दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान धरना स्थल पर पीयूष के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।
इस मौके पर युवा एकता मंच के संयोजक राहुल पंत,गौरव जसवाल बजेला, हरीश पनेरु, हेमन्त साहू ,रोहित जोशी, दीपचंद सोहेल अमन राठौर ,अमित पांडे ,सचिन राठौर, पंकज कुमार, शंकर सिंह राणा, राकेश पांडे, कमल चंद, शोभित कुमार आर्य ,कमल आर्य, गौरव कुमार, जितेंद्र सिंह ,नीरज भट्ट आदि युवा थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन का स्थापना दिवस

बॉक्स :
राज्य सरकार हर मोर्चे फेल हो रही है भर्ती घोटाले की जब तक सीबीआई जांच नहीं होगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

  • गौरव जसवाल बजेला
    संयोजक
    उत्तराखंड युवा एकता मंच।

बॉक्स:

कल देर रात लगभग 1:30 बजे विभिन्न चौकी प्रभारी,सीओ सहित भारी पुलिस बल मेरे आवास के बाहर एकत्रित हो गया मेरा फोन भी जप्त कर लिया गया, हालांकि सभी का व्यवहार मित्रवत था,हमारे द्वारा भी पुलिस को यथावत सहयोग प्रदान किया गया।मेरे माता पिता बीमार रहते है 2 साल का भांजा भी घर पर था अचानक इतना पुलिस बल देखकर सभी डर गए थे,दोपहर परीक्षा सम्पन्न होने तक एक एलआईयू इंस्पेक्टर मेरे आवास पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  स्थानांतरण पर गैड़ा व बिष्ट को दी गई विदाई

-पीयूष जोशी
संयोजक
उत्तराखंड युवा एकता मंच।

बॉक्स :

जल्द से जल्द बॉबी पवार की रिहाई हो व सभी भर्ती घोटालो की सीबीआई जांच हो अन्यथा यह धरना क्रमिक अनशन,आमरण अनशन व महाआक्रोश रैली की ओर बढ़ सकता है । सरकार से निवेदन जल्द से जल्द ईश्वर विचार किया जाए अन्यथा देहरादून की तरह सड़कों पर जनसैलाब यहां भी उमड सकता है।

  • राहुल पंत
    संयोजक
    उत्तराखंड युवा एकता मंच
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रूद्रपुर पहुंचे मोहन भागवत, कहा- राष्ट्रवादी सोच के स्वयंसेवकों का गठन करना संघ का उद्देश्य
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999