यहां बेकाबू होकर खाई में गिरा वाहन, कई घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज सुबह देहरादून से सुरकंडा देवी मंदिर जा रहा वाहन गहरी में जा गिरा है। वाहन में 15 लोग सवार बताए जा रहे है। हादसे में 12 लोग घायल हो गए है। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। वाहन दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पहुँचे है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिमयारी गांव के लोग आज सुबह सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार खाई में गिरी। हादसा रायपुर-कद्दूखाल मार्ग पर फुलैत गांव के पास हुआ है। फुलेत गांव मालदेवता से लगभग 13-14 किमी की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई तो देखा कि सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में मैक्सी गाड़ी गिरी हुई थी।

यह भी पढ़ें -  यहां हुआ सड़क हादसा,1 की मौत

पुलिस ने कार सवार घायलों को निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग एक ही गांव के है। हंसी-खुशी मां के दर्शन करने जा रहे लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर क्षेत्र में खैल गई है। तीन यात्रियों की हालत नाजुक बनी है। जबकि 12 घायल है।

यह भी पढ़ें -  नए वार्डों में ठेले वालों से वसूली करेगा नगर निगम

घायलों की पहचान कार चालक गंभीर पुत्र इंदर सिंह, आनंदी देवी पत्नी आनंद, रजनी देवी पत्नी सुरेंद्र, केशव रावत, कीडी देवी, कविता भट्ट पत्नी दिनेश भट्ट, मंजू पत्नी राजेंद्र, हिमांशु पुत्र गणेश, प्रियांशु पुत्र दिनेश, महादेव पुत्र खिलाना, राजेंद्र भट्ट पुत्र आनंद, सहदेव पुत्र खिलाना के रूप में रूप में हुई। सभी एक ही गांव के निवासी है। घायलों का दून और कोरोनेशन अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  गौला पुल के पास मिला एक युवक का शव

इधर घायल लोगों का हाल जानने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पहुँचे। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिया कि घायलों क़ो उचित इलाज दिया जाय तथा गंभीर मरीजों क़ो यथा आवश्यकता हायर सेंटर भेजा जाए।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999