पैसों का लालच देकर धर्मांतरण का आरोप ,तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। महानगर के राजपुरा क्षेत्र में महिला के धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के गुस्साए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। शहर कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने मामला शांत कराया। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार की सुबह राजपुरा गौला के किनारे रहने वाले हिंदू समाज के दर्जनों लोग भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी पहुंच गए और हंगामा किया। उनका कहना था कि सोमवार को इसाई मिशनरी के कुछ लोग क्षेत्र में आए और एक महिला पर जबरन धर्मांतरण करने का दबाव बनाया।

यह भी पढ़ें -  यहां रोडवेज बस व ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौत, कई घायल


इससे पहले भी ये लोग क्षेत्र में आकर धर्मांतरण करा चुके हैं। जिसके एवज में रुपये व जमीन का लालच दिया जाता है। चौकी में काफी देर तक लोग हंगामा करते रहे। खबर पाकर कोतवाल हरेंद्र चौधरी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया गया है मामले की तफ्तीश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में "आजादी का अमृत महोत्सव" का दो दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ


हंगामा करने वालों में राजवीर, संतोषी, सुंदरी देवी, राजवीर, संतोष, सुनीता, महेंद्र, मुन्नी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999