जखोली से श्रीनगर जा रही कार हुई दुर्घटना की शिकार, दो लोगों की हुई मौत, एक घायल

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भी हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।


प्रदेश में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में एक के बाद एक दो सड़क हादसे हो गए। जिसमें चार लोंगो की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ट्रैफिक की फोटो इंटरनेट पर Viral, देशभर में हुई समझदारी की तारीफ

मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। जखोली से श्रीनगर जा रही कार खांकरा में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।


मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। कार जखोली से श्रीनगर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे की खबर मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।

यह भी पढ़ें -  किसी और के साथ सगाई करने के बाद प्रेमिका से दुष्कर्म…… आरोपित गिरफ्तार


रेसेक्यू में एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम को दो लोगों के शव बरामद हुए। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। जिसके बाद उसे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999