उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन चार जिलों में बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Update mausam kaisa rahega uttarakhand barish

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मैदानी इलाकों में आज चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहेंगे.

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ में लगी भीषण आग में 4 झोपड़िया जलकर हुई राख……….. 20 लाख से अधिक का नुकसान…

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. बता दें केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है. केरल पहुंचने के बाद मानसून को उत्तराखंड में आने में लगभग 20 दिन का समय लगता है. ऐसे में जून के मध्य तक उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नगर पालिका में लगे जनता दरबार में सामाजिक कार्यकर्ता बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने उठाई खेल संसाधन विहीन नव निर्वाचित वार्ड 3 के लिए खेल संसाधनों सहित मैदान निर्माण की माँग
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999