लालकुआं में होली खेल रहे पति से पत्नी ने खाना खाने को कहा तो….. .. देखें क्या हुआ उसके बाद

खबर शेयर करें -

नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में होली पर्व मनाया जा रहा है। इसी के तहत नगीना कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर को होली खेल रहे ओमपाल नामक व्यक्ति से उसकी पत्नी ने खाना खाने की जिद की तो आवेश में आए पति ने ईट उठाकर अपनी पत्नी के सर में मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसका नगर के निजी चिकित्सालय में उपचार किया गया, स्थानीय कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पुलिस से अपने पति को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई तो कोतवाली पुलिस का कहना था कि जैसे ही उसके पति का नशा कम होगा तभी वह उसे पकड़ कर लाएंगे। पीड़िता का कहना है कि जब तक उसके पति को पुलिस पकड़ कर थाने नहीं लाती तब तक वह अपने घर पर नहीं रहेगी, तथा अपनी छोटी बच्ची के साथ वह अपने मायके जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष महामंत्री सहित 47 आंदोलनकारियो को पुलिस ने लिया हिरासत में।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999