महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज और शारीरिक उत्पीड़न का लगाया आरोप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी कोतवाली में एक महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है

आरोप है कि ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकत की, विरोध करने पर मारपीट की। यहीं नहीं उसका पति भी अपने पिता का साथ देता रहा। पति भी शारीरिक संबंध बनाने के बाद वीडियो रिकार्डिंग करता था, बाद में जिसे वायरल करने की धमकी देता था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  मरीजो को दवाईयां, भोजन, पानी आदि सभी सुविधायें समय से उपलब्ध कराये,डीएम

पुलिस के अनुसार टीपी नगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला की 16 फरवरी 2021 को अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब में हुई थी। आरोप है कि शादी के दौरान 20 लाख की नगदी समेत जेवरात व अन्य सामान दिए थे। शादी के दो-तीन दिन के बाद से ही पति, सास और ससुर दुर्व्यवहार करने लग गए थे। सास ने सारे जेवरात अपने पास रख लिए थे। इसी बीच ससुर ने उसे एक एक जोड़ी पायल दी और बोले कि इसका इनाम तुमको देना होगा। इसके बाद ससुर ने इसका गलत फायदा उठाते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की, विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद उसे यह बात अपने पति को बताई तो वह भी अपने पिता का साथ देने लग गया। सभी उसे दहेज में फार्चून कार लाने की मांग करने लग गए, नहीं मिली तो ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के संतो द्वारा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री को दी गई चुनौती के बाद बाबा ने उत्तराखंड पहुंचकर सोशल मीडिया में डाला यह वीडियो

कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया महिला की तहरीर पर सास, ससुर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999