महिला ने युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 2017 में हुआ था। पति की नशे की लत की वजह से उसका मार्च 2021 तलाक हो गया।

यह भी पढ़ें -  अजय भट्ट ने अमृत भारत योजना के तहत काठगोदाम रेलवे स्टेशन में हो रहे निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया

इस दौरान उसके पति के मित्र जितेंद्र नेगी निवासी देवाशीष पुरम, छड़ायल के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ गई और इसी दौरान दोनों में शारीरिक संबंध स्थापित हो गए।इसके बाद वह शादी का झांसा देकर उसका निरंतर शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसकी एक पुत्री भी हो गई।आरोप है कि अब जितेंद्र ने दूसरी जगह शादी कर ली है।महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999