महिलाओं ने रचा इतिहास, अपने नाम दर्ज किया ये रिकॉर्ड

खबर शेयर करें -

पहली बार यहां सीबीटीएस (क्लाइंबिंग वियोंड द समीट्स) की छह सदस्यीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया। महिलाओं ने 6220 मीटर ऊंची पिकॉक चोटी फतह कर नया रिकार्ड बनाया है। पहली बार कोई भारतीय टीम इस चोटी को फतह कर सकी है। महिलाओं का दल बुधवार को धारचूला पहुंचा। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आठ सितंबर को नैनीताल से इस दल को रवाना किया था। आदि कैलाश रेंज की दूसरी सबसे बड़ी चोटी पर आरोहण के लिए टीम लीडर शीतल की अगुवाई में छह सदस्यीय दल रवाना किया गया था।


एवरेस्ट विजेता योगेश सिंह गब्र्याल ने भी दल की रूपरेखा तय की थी। दल में शामिल महिलाओं ने 4750 मीटर की ऊंचाई पर अपना बेस कैंप बनाया और 29 सितंबर की सुबह दल 6220 मीटर ऊंची चोटी चढऩे में सफल रहा। दल ने दारमा और व्यास घाटी को जोडऩे वाले स्योन ला पास को भी पार किया। दल में शीतल, कला बड़ाल, मीनाक्षी राठौर, यादनीकी मितेरे, ध्रुवी मोदी, द्रौपदी रौंकली शामिल रही।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  दीवाली पर गृह जनपद पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी