यहां राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन व नमामि गंगे के तहत डीएम ने किया ये काम

खबर शेयर करें -

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन व नमामि गंगे के तहत मानायें जा रहें गंगा स्वच्छता पखवाडे के अंतर्गत शनिवार को नुमाईश खेत से जिलाधिकारी विनीत कुमार की अगुवाई में जनपद स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गंगा स्वच्छता रैली निकालने के साथ ही सरयू व गोमती घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा स्वच्छता की शपथ ली व सरयू आरती भी की। इस दौरान छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगो ने गंगा और गंगा की तटीय स्थानों को साफ सुथरा रखने वह गंगा में कूड़ा कचरा प्लास्टिक पॉलिथीन मुक्त करने के साथ-साथ अपने घरों का गंदा पानी को नदी नालों में न डाल कर घरों में की सोख्ता पिट बनाने का संकल्प लिया।

साथ ही गंगा में किसी भी प्रकार की पूजा सामग्री न डालने व मूर्ति विसर्जन न करने और इसके साथ-साथ पर्यावरण में व्याप्त प्लास्टिक के कचरे को नष्ट करने का संकल्प भी लिया गया। इस रैली को जिलाधिकारी ने रवाना किया। रैली बागेश्वर शहर के नुमाईशखेत होते हुए काण्डा रोड, सरयू पुल, एसबीआई तिराहा होते हुए सरयू व गोमती घाट पर पहुंची, जिसमें छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जन जागरूकता के स्लोगन और नारों से संपूर्ण शहर को गुंजायमान करते हुए हम सब का एक ही नारा स्वच्छ रहे गंगा की धारा, जल स्रोतो के आस-पास खूब लगाओं पेड और घास, कडी धूप में जलते पांव वृक्ष लगावों मिलेगी छांव, अपना जंगल अपना पानी करनी होगी खुद निगरानी आदि नारों से जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत अयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि हमने गंगा स्वच्छता की शपथ ली हैं, उसका अनुश्रवण करते हुए इसका पालन करना होगा तथा इसके साथ-साथ ही अपने घर व अपने आसपास हमेशा साफ-सफाई रख कर गंगा को स्वच्छ बना सकते हैं। उन्होंने कहा नदी-नालों, पुराने धारो व प्राकृतिक जल स्रोतो को स्वच्छ रखना होगा तभी हमारा यह शपथ संकल्प सफल होगा, और कहा कि नदियों के सफाई व संरक्षण के साथ ही नदियों से लगे गांव, शहर व कस्बों में भी संबंधित अधि0अधिकारियों, सडक महकमों व ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा भी सफार्इ अभियान चलाया गया। रैली व सफाई अभियान में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, परियोजना निदेशक संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सौन, जिला शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास, अनुलेखा बिष्ट, अधि0.अभि0 लोनिवि बागेश्वर राजकुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सतीश कुमार, प्रधानाचार्य विवेकानंद इंटर कॉलेज अब्बल सिंह टोपाल, प्रवक्ता दीप जोशी सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चे व कर्मचारी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  सिंगर जुबिन नौटियाल हुए हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने की स्वास्थ लाभ की कामना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999