प्रसिद्ध रोशन अली शाह की दरगाह पर चला प्रशासन का पीला पंजा

खबर शेयर करें -

प्रदेश में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बड़े से बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है बता दें की उत्तराखंड में प्रसिद्ध दरगाहों में से एक बहादराबाद गंगनहर पटरी पर सिंचाई विभाग की संपत्ति पर बनी सय्यद बाबा रोशन अली शाह दरगाह पर प्रशासन का पीला पंजा चला। बता दें की दरगाह तोड़े जाने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने इसका विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम भी की जिसके बाद पुलिस ने विरोध करने वालों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। बता दें की इसके बाद फिर ध्वस्तिकरण का काम पूरा किया गया।

वहीं एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया हरिद्वार गंगनहर पटरी पर अवैध रूप से मजार बनाई गई उसे चेक किया गया। यहां व्यवसायिक आड़ में जो निर्माण किया गया है उसे शासन, हाईकोर्ट और उच्चतम न्यायालय के आदेशों के क्रम में हटया जाना आवश्यक है। बता दें की उसी क्रम में आज विजिट किया गया मजार से जुड़े लोगों के साथ और सहयोग से अतिक्रमण को हटाया गया उन्होंने बताया भविष्य में सिंचाई विभाग को निर्देश दिये गये हैं कि इस पर कोई अतिक्रमण ना करें।

यह भी पढ़ें -  लेनदेन के विवाद में युवकों ने बाइक सवार पर चलाई गोली, मची अफरा-तफरी

वहीं सीओ सदर निहारिका सेमवाल ने बताया अवैध स्ट्रक्चर को हटाया जा रहा है आज गंगनहर पटरी पर भी अतिक्रमण हटाया गया. यहां पर एहतियातन लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स बुलाई गई लां एंड ऑर्डर की स्थिति को बनाने के लिए फोर्स बुलाई गई है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999