बड़ी खबर-अल्मोड़ा निवासी युवक ने पहले की लव मैरिज और फिर गर्भवती पत्नी को जंगल में ले जाकर हत्या का प्रयास, केस दर्ज

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 6 के ट्रांजिट कैंप जगतपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पहले तो प्रेम विवाह किया और जब युवती 9 माह की गर्भवती हो गई तो उसे जंगल में ले जाकर हत्या की कोशिश की। युवक के इरादे भांप कर युवती ने चलती कार से छलांग लगा दी।

पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी संजय सिंह बिष्ट नामक युवक के​ खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप जगतपुरा वार्ड नंबर छह निवासी युवती ने बताया कि मूलरूप से डूंगरा, भनोली अल्मोड़ा निवासी संजय सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह वर्तमान में जगतपुरा में रह रहा है।

यह भी पढ़ें -  भारतीय जनता पार्टी महानगर की कार्यसमिति बैठक महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वामी रामतीर्थ आश्रम में संपन्न


एक साल पहले संजय सिंह ने उससे मंदिर में प्रेम विवाह किया था। अब वह 9 माह के गर्भ से है और संजय सिंह उसे अपने साथ रखने से इंकार कर रहा है। कारण पूछने पर बच्चा उसकी न होने की बात कह रहा है। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसे जान से मारने के इरादे से संजय सिंह, उसका भाई दीपू बिष्ट और मां कार में बैठाकर जंगल की ओर ले गए। उसे शक हुआ तो उसने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। उसने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  संदिग्ध बनी युवक की मौत, पेड़ पर फंदे से लटका मिला -जताई हत्या की आशंका

ल
थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999