पहले किया प्रेम विवाह, फिर जंगल ले जाकर पति ने की हत्या की कोशिश, युवती ने कार से कूदकर बचाई जान

खबर शेयर करें -

पहले प्रेम विवाह किया और जब वह गर्भवती हुई तो उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसका पति उसे जान से मारने के इरादे से स्वजनों के साथ उसे कार से जंगल ले गया। इसका पता चलते ही उसने चलती कार से कूदकर जान बचाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप जगतपुरा वार्ड नंबर छह निवासी युवती ने बताया कि मूलरूप से डूंगरा, भनोली अल्मोड़ा निवासी संजय सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह वर्तमान में जगतपुरा में रह रहा है। एक साल पहले संजय सिंह ने उससे मंदिर में प्रेम विवाह किया था । अब वह 9 माह के गर्भ से है और संजय सिंह उसे अपने साथ रखने से इंकार कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  राज्य में एक बार फिर बदलने जा रहा है मौसम

कारण पूछने पर बच्चा उसकी न होने की बात कह रहा है। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसे जान से मारने के इरादे से संजय सिंह, उसका भाई दीपू बिष्ट और मां कार में बैठाकर जंगल की ओर ले गए। उसे शक हुआ तो उसने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

उसने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999