युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पढ़े पूरी खबर….

खबर शेयर करें -

काशीपुर न्यूज़ :- शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने यूपी के जिला अमरोहा निवासी युवक के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया है।

अपर मुख्य व्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने प्रार्थना पत्र दिया था। कहा कि अरविंद कुमार निवासी ग्राम मोहद्दीपुर जिला अमरोहा यूपी पिछले 4 साल से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। वह एक बार गर्भपात भी कर चुका है। आरोप लगाया है कि वह अब शादी करने से मना कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  38th National Games : रुद्रपुर में साइकिल चलाते नजर आए सीएम धामी, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला


आरोप है कि वह शादी के लिए बुलेट आदि मांग रहा है। धमकी दी कि ऐसा न करने पर उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल कर देगा। पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999