सरकारी पट्टी लगे वाहन में पिस्टल लहरा रहे थे युवक, पुलिस ने किया अरेस्ट, हुआ बड़ा खुलासा

खबर शेयर करें -
सरकारी पट्टी लगे वाहन में असलहे लहरा रहे थे युवक

सरकारी पट्टी लगे वाहन में पिस्टल लहराने वाले तीन युवकों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. जांच में पता चला कि जिस पिस्टल से आरोपी दबंगई दिखा रहे थे वो नकली है. नकली पिस्टल का प्रदर्शन करने वाले तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

सरकारी पट्टी लगे वाहन में पिस्टल लहरा रहे थे युवक

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें कुछ युवक एक टैक्सी नंबर प्लेट और सरकारी विभाग की पट्टी लगे वाहन को अवैध हथियार दिखाकर दबंगई का प्रदर्शन कर रहे थे. एसएसपी अजय सिंह ने वीडियो का संज्ञान लेकर टीम गठित कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया आज से हुई शुरू, पहले दिन ग्राम प्रधान, BDC के इतने बिके नामांकन पत्र

सरकारी वाहन में टॉय गन लहराने वाले अरेस्ट

एसएसपी के निर्देशों पर गठित टीम ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को घटना में इस्तेमाल होने वाले वाहन के साथ आईएसबीटी से गिरफ्तार किया. पूछताछ में पता चला कि वीडियो में प्रदर्शित की जा रही पिस्टल एक टॉय गन है. साथ ही उक्त कार सिंचाई विभाग में अनुबंधित है.

यह भी पढ़ें -  अग्निपथ के खिलाफ लालकुआ में कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की हुंकार, 24 दिसंबर को शहीद स्मारक पर विशाल जनसभा।

आरोपियों का विवरण

  • मोहम्मद असलम पुत्र मीर हसन निवासी देहरादून
  • बिलाल हुसैन पुत्र अनवर हुसैन निवासी देहरादून
  • दानिश पुत्र मोनीश निवासी देहरादून
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999