शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने वाला युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

नवम्बर के बाद राजस्व पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तारी, अब थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा

थराली,
थराली थाना पुलिस ने विकासखंड देवाल के अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र जैनबिष्ट के एक युवक को शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार देवाल ब्लाक के सवाड़ गांव निवासी एक युवक पर इसी विकासखंड के एक गांव की युवती से शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उस का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया हैं।इस संबंध में युवती के परिजनों ने पिछले साल 30 नवंबर को राजस्व उपनिरीक्षक जैनबिष्ट को युवती के शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए एक तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व पुलिस ने मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए जिलाधिकारी से निवेदन किया था।जिस पर कार्रवाई करते हुए 28 दिसंबर को मामले को राजस्व पुलिस से हस्तांतरण करने के निर्देश जारी हुए। इसके बाद मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए थराली थाना पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया। इसके बाद मामले की विवेचना शुरू कर दी गई।इस संबंध में थराली थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह ने बताया कि मामले के आरोपी सवाड़ निवासी 24 वर्षीय पूरन राम को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। जिसे गिरफ्तार के बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं।

यह भी पढ़ें -  खराब रिजल्ट वाले टीचरों का रिपोर्ट कार्ड होगा तैयार

Advertisement