मानपुर रोड पर गाड़ी के अंदर कर रहे थे युवक-युवती मस्ती, चढ़ गये पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें -

सार्वजनिक स्थान पर गाड़ी के अंदर अश्लील हरकतें कर रहे युवक-युवती को गश्त कर रही पुलिस ने पकड़ लिया।

आपको बता दें कि कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी एसआई नवीन बुधानी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें मानपुर तिराहे के अंदर झाड़ियों की तरफ रास्ते में एक कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। जब वे कार के पास पहुंचे तो देखा कि कार के अंदर उजाला अस्पतालल के पास रहने वाला एक युवक व नगर निवासी एक युवती अश्लील हरकतें कर रहे थे। जिस पर वे उक्त युवक-युवती को पकड़कर थाने ले आये।

यह भी पढ़ें -  सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं लगाया बृहद योगाभ्यास शिविर

एसआई बुधानी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक-युवती के खिलाफ धारा 294 आईपीसी के तहत मतुकदमा दर्ज कर थाने से जमानत दे दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999