फिर भूकंप से डोली धरती. लोग घरों से बाहर निकले ।।

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से भूकंप के झटके लगने की खबर आ रही है शनिवार को सीमांत जनपद पिथौरागढ़ जनपद में सुबह 4 बजे, जब लोग गहरी नींद में थे, एक जोरदार कंपन महसूस हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर दौड़े और सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। यह झटका करीब 15 सेकेंड तक महसूस किया गया, लेकिन जैसे ही भूकंप शांत हुआ, लोगों ने राहत की सांस ली।


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र नेपाल था और इसकी तीव्रता 4.8 रिक्टर स्केल रही। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। चंपावत और अन्य पड़ोसी जिलों में भी हल्के झटके महसूस किए गए हैं। स्थिति सामान्य है किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बहुमूल्य जेवरात चोरी का 12 घण्टे के भीतर खुलासाः एसएसपी प्रहलाद मीणा के कुशल नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999