हल्द्वानी : राजपुरा में बढ़ते नशे और अवैध सट्टे के कारोबार को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों का फूटा गुस्सा…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे और सट्टे के कारोबार को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस नेताओं ने एसपी सिटी का घेराव कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट एवं पार्षद धर्मवीर ने कहा कि अवैध नशे और सट्टे के कारोबारियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। तीन दिन पूर्व दिए ज्ञापन में कोई कार्यवाही न होना साबित करता है अवैध करोबार में लिप्त लोगों को स्थानीय चौकी का भारी सरक्षण मिला हुआ है।

यह भी पढ़ें -  अगले 4 दिनों में जमकर बारिश की संभावना, सभी जिलों में बारिश(वीडियो)

युवा नेता हेमन्त साहू ने कहा कि नशे की वजह से युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके की जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

पूर्व सहायक नगर आयुक्त विजेन्द्र चौहान व राजों टंडन ने कहा राजपुरा पुलिस चौकी का तस्करों नशे के सौदागरोंको संरक्षण मिला है जिस वजह नशे व अवैध करोबार करने लोग आए दिन आवाज उठाने पर डराते धमकते है।

यह भी पढ़ें -  सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी , मुठभेड़ में चार आंतकियों को किया ढ़ेर ,एक जिंदा पकड़ा

इस मौके पर पूर्व रामलीला कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक बनौली युवा काग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित कुमार संजय शेखर सूरज प्रकाश तलत एतेशाम नवीन चौहान मो दिलशाद दिनेश चौहान अशोक पांडे राज वर्मा समेत तमाम लोगों थे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999