यहां शिष्य गुरु के पवित्र रिश्ते को शर्मनाक करने वाला मामला आया सामने, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

देहरादून।यहां जनजाति क्षेत्र कालसी से गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।यहां सरकारी स्कूल में तैनात एक शिक्षक ने कक्षा दसवीं की छात्रा से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ और पोस्को एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक सरकारी विद्यालय कालसी में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से स्कूल में तैनात शिक्षक विनोद कुमार पाल ने 28 जुलाई 2022 को छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की , छात्रा मासिक परीक्षा देने स्कूल गई थी। आरोप है कि शिक्षक विनोद कुमार पाल ने इस दौरान छात्रा से अश्लील हरकतें की।

यह भी पढ़ें -  यहां देर रात हुए उप निरीक्षकों कांस्टेबल के बंपर तबादले

आरोपी ने छात्रा से छेड़छाड़ और उसके शरीर को बदनीयती से पकड़ा। इसके बाद छात्रा किसी तरह इस कलयुगी शिक्षक के चंगुल से भागकर स्कूल के कमरे में पहुंची और रोने लगी। जब उसकी सहपाठी छात्राओं ने पूछा तो छात्रा ने आरोपी शिक्षक की करतूत के बारे में बताया।

इसके बाद किसी तरह सहपाठी छात्राओं ने प्रधानाचार्य को इस संबंध में बताया। प्रधानाचार्य ने भी कुछ कार्रवाई करने की बजाय छात्रा को पेपर साॅल्व करने के लिए कहा। इसके बाद से छात्रा सदमे में है। वह गुमसुम घर पर ही पड़ी थी। घर वालों ने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो छात्रा ने पूरी बात घर वालों को बताई। इससे गुस्साए परिजन और ग्रामीण सोमवार को स्कूल पहुंचे ग्रामीणों ने शिक्षक का घेराव कर जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : पहले नाम बदलकर युवती से दोस्ती,फिर की हदें पार, अब सलाखें…


सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक को छेड़छाड़ और पास्को एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999