आंगन में खेल रही थी बच्ची, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

खबर शेयर करें -

आंगन में खेल रही तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ जाने वालों की हेलिपैड पर भी होगी स्वास्थ्य जांच

.
आंगन में खेल रही थी बच्ची
घटना वसंत विहार थानाक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक यहां एक परिवार किराये पर रहता था। महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह घर में अपनी तीन साल की बेटी के साथ अकेली थी। उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था। महिला ने बताया की उसकी बेटी आंगन में खेल रही थी। अचानक बच्ची के रोने की आवाज आने लगी।

यह भी पढ़ें -  देवभूमि का लाल देश के लिए हुआ शहीद , क्षेत्र में शोक की लहर

पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास
महिला ने बताया जब उसने बाहर जाकर देखा तो उसकी बेटी के रोने की आवाज पड़ोसी के कमरे से आ रही थी। उसने वहां जाकर देखा तो उसका पड़ोसी संधोन पासवान उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  बजेटी क्षेत्र का खूंखार गुलदार पिंजरे में कैद, 8 साल की मानसी को बनाया था निवाला

आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999