युवती की मौत से कोहराम, चार महीने बाद थी शादी

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा -: 23 वर्षीय युवती के सीने में अचानक उठा दर्द, अस्पताल ले जाने से पहले हो गई मौत, चार माह बाद होनी थी शादी,

जिले में एक 23 वर्षीय युवती की अचानक मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्टअटैक मान जा रहा है।युवती की चार माह बाद शादी होनी थी। इस दुखद घटना के बाद मृतका के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना के बाद व्यापार मंडल ने शोक में आधे दिन बाद बाजार बंद रखी। गमहीन माहौल में देर शाम शेराघाट स्थित सरयू तट पर युवती का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें -  एयरटेल डिजिटल ने लॉन्च किया विंक स्टूडियो, इन लोगों को मिलेगी सुविधा

प्राप्त जाककारी के मुताबिक, धौलछीना बाजार में सुविधा होटल संचालक लाल सिंह मेहरा की पुत्री कमला, निवासी बबूरिया नायल हाल, धौलछीना मंगलवार दोपहर बकरियों के लिए चारा लाने के बाद नहाने के लिए जैसे ही बाथरूम में गई तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ी। अस्पताल ले जाने से पूर्व ही युवती ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  2026 तक राज्य की GSDP को दोगुना करने का लक्ष्य, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि युवती की अप्रैल में शादी तय हुई थी लेकिन उसके बड़े भाई को छुट्टी नहीं मिलने के कारण शादी नवंबर में तय कर दी गई थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। लेकिन अचानक हुई इस घटना से परिजनों को गहरा सदमा लगा है।

यह भी पढ़ें -  बनबसा में CM धामी का ‘युवा संवाद’, युवाओं के सवालों का दिया बेबाक जवाब

इस दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक मनोज तिवारी ने मृतका के घर पहुंचे, जहां उन्होंने मृतका के परिजनों को सांत्वना दी। वहीं, व्यापार मंडल ने भी शोक में आधे दिन के बाद धौलछीना बाजार को बंद रखा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999