28 अप्रैल को होगा विधानसभा का विशेष सत्र, नहीं होगा कोई विधायी काम

खबर शेयर करें -

 

vidhansabha

उत्तराखंड में एक बार फिर विधानसभा सत्र को लेकर तारीख तय कर दी गई है। राज्य की पंचम विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 28 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा।

28 अप्रैल को होगा विधानसभा का विशेष सत्र

बता दें यह सत्र देहरादून स्थित विधानसभा भवन में बुलाया गया है, जिसके लिए शासन स्तर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह विशेष सत्र पूरी तरह औपचारिक रहेगा। यानी इस दौरान किसी भी प्रकार का विधायी कार्य नहीं किया जाएगा। आमतौर पर ऐसे सत्र विशेष अवसरों या औपचारिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए बुलाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा: कार–ई-रिक्शा की टक्कर में तीन की मौत, चार घायल

एक दिन की है सत्र की अवधि

विशानसभा सत्र की अवधि एक दिन की ही रखी गई है, जिससे साफ है कि इसमें लंबी बहस या विधेयकों पर चर्चा की संभावना नहीं है। हालांकि, राजनीतिक हलकों में इस सत्र को लेकर हलचल जरूर बनी हुई है और इसे आगामी गतिविधियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें 28 अप्रैल पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें -  यमुनोत्री धाम में हुई बर्फबारी, खुशी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे

उत्तराखंड में 28 अप्रैल को क्यों बुलाया विशेष सत्र?

बता दें कि प्रदेश में 28 अप्रैल को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि विशेष सत्र इसलिए बुलाया गया है कि विधानसभा में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हों, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अनुरूप है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Congress की राजनीतिक मामलों की समिति घोषित, जानिए कौन-कौन शामिल?

नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

विशेष सत्र को लेकर शासन स्तर पर सभी विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सत्र के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999