21 जून को 6 पहाड़ी जिलों में होगी झमाझम बारिश, एक क्लिक में पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

 

aaj ka mausam

21 June Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

21 जून को 6 पहाड़ी जिलों में होगी झमाझम बारिश (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 21 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। जबकि शेष पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा ।

यह भी पढ़ें -  खूबसूरती के पीछे का 'खौफनाक' सच; मशहूर डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, इन्फ्लुएंसर ने खोली पोल

आने वाले दिनों में भी बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। 22 जून को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं 23 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश देखने को मिलेगी। जबकि 24 जून को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  आपके घर में भी है नौकरानी तो हो जाएं सावधान, यहां सूप में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया सारा सामान
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999