उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में आज भी होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand-weather-update- aaj-ka-mausam

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में आज भी होगी झमाझम बारिश (uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 1 जून (1 june uttarakhand weather) को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  पहाड़ विरोधी लोग तुरंत राज्य छोड़ दें: हरीश रावत

चारधाम यात्रा के चलते अलर्ट मोड पर प्रशासन

खराब मौसम की स्थिति और चार धाम यात्रा को देखते हुए, प्रशासन और सरकारी तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। बता दें बीते रविवार को भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया था। हालांकि मौसम ठीक होने के बाद यात्रा सुचारु हो गई थी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999