उत्तराखंड के इन भाजपा नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, दिल्ली में ली सदस्यता

खबर शेयर करें -

BJP leader join congress

उत्तराखंड में एक बड़ा राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिला है। भाजपा के छह बड़े नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ली है। उत्तराखंड की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत वरिष्ठ नेताओं की मजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा है।

उत्तराखंड के इन भाजपा नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लाखन सिंह नेगी, सितारगंज से पूर्व विधायक नारायण पाल, रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, उत्तरकाशी जिले की घनसाली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक भीमलाल आर्या, मसूरी विधानसभा सीट से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और रुड़की विधानसभा से पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कांग्रेस का दामन थामा है।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश में हादसा : रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत, कई यात्री घायल

जल्द ही और नेता भी होंगे कांग्रेस में शामिल: गोदियाल

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हाल ही में, उत्तराखंड कांग्रेस के अन्य नेताओं से परामर्श करने के बाद, उन्होंने इन नामों को अपनी अंतिम मंज़ूरी दे दी है। जल्द ही और भी नेताओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया जाएगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999