लालकुआं- नगर पंचायत लालकुआँ में इन प्रत्याशियों ने लिया अपना नामांकन वापस

खबर शेयर करें -

लालकुआं न्यूज़- नागर निकाय निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत नगर पंचायत लालकुआँ में दिनांक 02.01.2025 को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजलक्ष्मी पत्नी प्रेम नाथ पंडित निवासी अम्बेडकर नगर, लालकुआँ एवं कमलेश कुमार यादव पुत्र ए० पी० यादव निवासी वार्ड नं0 6, रेलवे बाजार, लालकुआँ तथा वार्ड नं 4 से सदस्य पद के उम्मीदवार श्वेता उर्फ पुनीता पत्नी हरिओम यादव निवासी वार्ड नं0 4, आजाद नगर, लालकुआँ, वार्ड नं0 05 से सदस्य पद के उम्मीदवार दीपक बत्रा पुत्र इकबाल चंद्र बत्रा निवासी वार्ड नं0 04, आजाद नगर, लालकुआँ एवं वार्ड नं0 7 से सदस्य पद के उम्मीदवार ओमपाल कश्यप पुत्र राम चन्द्र निवासी वार्ड नं० 6, रेलवे बाजार, लालकुआँ द्वारा अपना नामांकन वापस लिया गया।

इस प्रकार आज दिनांक 02.01.2025 को नाम वापसी के बाद नागर निकाय निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत नगर पंचायत लालकुआँ में अध्यक्ष पद हेतु कुल 04 उम्मीदवार तथा सदस्य पद हेतु कुल 23 उम्मीदवार हैं

यह भी पढ़ें -  *भीमताल आवास योजना की रुकी किस्तों के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने सौंपा ज्ञापन*

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999