हल्द्वानी: मुखानी में ज्वेलर्स की दुकान से सोना चांदी उड़ा ले गए चोर

खबर शेयर करें -



हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कुसुमखेड़ा स्थित राधिका ज्वेलर्स में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान के पीछे बने रास्ते से अंदर घुसे और सोने–चांदी के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए।


दुकान के बगल में चल रहे निर्माण कार्य का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी मीणा की रणनीति रंग लाई, बेतालघाट फायरिंग गैंग का मुख्य आरोपी समेत 3 दबोचे,देखे video


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999