लालकुआं में स्वागत द्वार और डिवाइडर में विद्युत पोल लगाने के मामले में ये निकला फैसला,पढ़े खबर

खबर शेयर करें -

नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में नगर में सौंदर्यकरण के तहत स्वागत द्वार बनाने, मुख्य मार्ग में डिवाइडर पर विद्युत पोल लगाकर स्ट्रीट लाइट लगाने सहित नगरवासियों से यूजर चार्ज वसूलने समेत कुल 13 प्रस्ताव पारित किए गये। नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह एवं संचालन अधिशाषी अधिकारी सुश्री पूजा ने किया।

यह भी पढ़ें -  खनन माफियाओं ने किसान को किया मार मार कर अधमरा ,अस्पताल में भर्ती ,भड़के ग्रामीण

बैठक को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह ने कहा कि नगर को और अधिक सुंदर स्वरूप प्रदान करने के लिए मुख्य बाजार में हाईवे के बीचो बीच डिवाइडर में विद्युत पोल लगाकर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी, ताकि पूरा शहर रात्रि के समय भव्य दिखाई दे, साथ ही नगर के दोनों ओर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। बैठक के दौरान तय किया गया कि नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, तथा डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ के व्यापारियों ने ग्राम प्रधान व उनके पति पर लगाया बेवजह उत्पीड़न का आरोप

साथ ही तमाम अधिकारीगण विभिन्न वार्डों में जाकर निरीक्षण करेंगे। तथा वार्ड वासियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। यह भी तय किया गया कि शासन के निर्देश के अनुरूप प्रत्येक नगरवासी से शत प्रतिशत यूजर चार्ज वसूला जाएगा, ताकि नगर का समग्र विकास किया जा सके। इस मौके पर कुल 13 प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में सभासद धन सिंह बिष्ट, दीपक बत्रा, हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, संजय अरोरा, रंजू देवी, राजलक्ष्मी पंडित, नगर पंचायत के लिपिक धर्मानंद शर्मा, दीप लोहनी, गोपाल खत्री, मनोज बर्गली, सोनू भारती सहित नगर पंचायत के तमाम कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999