व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन , की यह मांग

खबर शेयर करें -

जीएनजी क्रिकेट एरीना के तत्वावधन में चल रहे डिस्ट्रिक्ट
नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-16 डेज क्रिकेट लीग में डीके स्पोर्ट्स क्लब एवं जीएनजी क्रिकेट एरीना के बीच टूर्नामेंट के चौथे मैच में सोमवार को जीएनजी ने 25 रन से जीत दर्ज कर ली। बता दें कि बीते रविवार को जीएनजी क्रिकेट टीम ने 163 रनों का लक्ष्य डीके स्पोर्ट्स क्लब को दिया था। लेकिन कोहरे के कारण कुछ ओवरों के बाद मैच को रोक दिया गया। वहीं सोमवार को दोबारा हुए मैच में डीके स्पोर्ट्स टीम 137 रनों पर ही आलआउट हो गई, और जीएनजी ने यह मैच 25 रनों से जीत लिया।

जीएनजी की तरफ से अंशु गरजोला, लोकेश और दीक्षांत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए तीन-तीन विकेट लिए। अंशु गरजोला की बेहतरीन गेंदबाजी एवं 24 रन की पारी के लिए उन्हें प्लेयर आफ मैच घोषित किया।

यह भी पढ़ें -  यहां डम्पर ने यात्रियों से भरे ई रिक्शा को मारी टक्कर


मैच में पुनीत कुमार एवं किशोर भंडारी ने अंपायर एवं हैप्पी ने स्कोर की भूमिका निभाई। इस मौके पर टूर्नामेंट संयोजक दिग्विजय कनवाल, मनोज भट्ट, धीरेंद्र डालाकोटी, एमके पांडेय, ललित सिंह, अभिषेक कुमार, गौरव दानी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999