यहां प्रेमिका की सगाई से नाराज़ हेड कॉन्स्टेबल ने उठाया ये खौफ़नाक कदम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, देहरादून में साइबर थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल ने प्रेम प्रसंग में महिला कांस्टेबल की सगाई होने पर आत्महत्या कर ली। बीएसएम तिराहे के पास स्थित एक मकान की छत की कुंडी से लटक कर आत्महत्या करने वाले मृतक की पहचान साइबर थाना देहरादून में तैनात मुख्य आरक्षी नरेश चंद के रूप में हुई। प्रारंभिक पड़ताल में जानकारी मिली है कि मुख्य आरक्षी की सीपीयू में तैनात महिला आरक्षी से गहरी मित्रता/प्रेम प्रसंग था।

महिला मित्र की सगाई तय होने की जानकारी मिलने पर मुख्य आरक्षी बीएसएम तिराहे के पास स्थित महिला आरक्षी के किराये के आवास पर पहुंचा था। किन्तु महिला मित्र के वहां न मिलने एवं सगाई होने की खबर से क्षुब्ध होकर मुख्य आरक्षी ने आत्महत्या कर ली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल रुड़की स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। नियमानुसार विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के अवसर पर 10 नवम्बर को हल्द्वानी में भव्य विशेष राज्य स्थापना दिवस का आयोजन होगा

साइबर थाने में तैनात एक मुख्य आरक्षी नरेश चंद ने रुड़की में अपनी प्रेमिका के कमरे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नरेश की प्रेमिका भी आरक्षी है और वह रुड़की सीपीयू में तैनात है। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, देहरादून के प्रेम नगर निवासी नरेश चंद की वर्तमान में पुलिस साइबर थाना देहरादून में मुख्य आरक्षी पद पर तैनाती थी। बताया जा रहा है कि नरेश चंद का देहरादून निवासी रुड़की सीपीयू में तैनात महिला आरक्षी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन प्रेमिका के परिजनों ने उसकी सगाई कहीं और तय कर दी थी। जिसे लेकर वह परेशान चल रहा था और प्रेमिका पर शादी नहीं करने का दबाव बना रहा था।

बताया जा रहा है कि शनिवार को नरेश थाने में बिना सूचना दिए लापता हो गया। उसने अपना मोबाइल भी ऑफ कर लिया। इसके बाद साइबर थाने के अधिकारियों ने उसके परिजनों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पुलिस ने नरेश की कॉल डिटेल और लोकेशन निकाली गई तो उसकी लोकेशन रुड़की के बीएसएम तिराहे पर मिली। जबकि सीडीआर में महिला सिपाही से लंबी बातचीत भी मिली। पुलिस अधिकारियों ने महिला सिपाही से जानकारी ली तो प्रेम प्रसंग का पता चला। इसके बाद महिला सिपाही भी आनन-फानन में रुड़की तहसील स्थित सीपीयू के कार्यालय पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, कल सदन में पेश होगा बजट

बताया जा रहा है कि लोकेशन के आधार पर गंगनहर कोतवाली पुलिस रविवार की शाम को बीएसएम तिराहे पर पहुंची और महिला सिपाही के कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो नरेश का शव कमरे की छत पर कुंडी से लटका था। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह और सीओ पल्लवी त्यागी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मामले की जानकारी नरेश के परिजनों को दी।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस की सभी सीटों पर टिकट हुआ फाइनल, आज होगा ऐलान

पुलिस के अनुसार, नरेश चंद महिला सिपाही से कई बार रुड़की में उसके किराए के कमरे पर मिलने आता जाता रहता था। महिला सिपाही के साथ-साथ उसके पास भी कमरे की एक चाबी रहती थी। शनिवार को वह महिला सिपाही से मिलने रुड़की आया था। लेकिन वह उसे रुड़की में नहीं मिली और कमरे का ताला बंद मिला। बताया जा रहा है कि इसके बाद नरेश चंद ने कमरे का ताला खोलकर आत्महत्या की है।

नरेश शादीशुदा था। उसका महिला आरक्षी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला सिपाही कुछ दिनों से छुट्टी पर चल रही थी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि उसने प्रेमिका की शादी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999