इस साल गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होंगे राफेल विमान

खबर शेयर करें -

इस साल गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होंगे राफेल विमान

परेड में भारतीय सेना के 42 विमान होंगे शामिल

दिल्ली
इस बार के गणतंत्र दिवस परेड में 15 लड़ाकू विमान अपनी गर्जना करेंगे तो 21 हेलीकॉप्टर भी अपनी दम दिखायेंगे। परेड में कोई कमी ना रह जाए इसके लिए वायुसेना के युवा रोजाना सात से आठ घंटे अभ्यास कर रहा है। वायुसेना के दस्ते 2011, 2012, 2013 और पिछले वर्ष बस्त मार्चिंग दस्ते का अवार्ड मिल चुका है। वायुसेना की पूरी कोशिश है इस बार भी उन्हें बस्ट मार्चिग दस्ते का सम्मान मिला।
भारतीय वायुसेना में हाल ही में शामिल राफेल लड़ाकू विमान भी 26 जनवरी को भारत की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा और फ्लाईपास्ट का समापन इस विमान के ‘वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन’ में उड़ान भरने से होगा। ‘वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन’ में विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भरता है, ठीक ऊपर जाता है और उसके बाद कलाबाजी खाने के बाद एक ऊंचाई पर स्थिर हो जाता है।
वायुसेना प्रवक्ता विंगंदरर इंदनील नंदी ने कहा, ” फ्लाईपास्ट का समापन एक राफेल विमान के ‘वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन’ से होगा। ” भारत की वायुशक्ति क्षमताओं में तब वृद्धि हुई थी जब गत वर्ष 10 सितंबर को फ्रांस निर्मित पांच बहुद्देश्यीय राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल किए गए थे। नंदी ने बताया कि 26 जनवरी को फ्लाईपास्ट में वायुसेना के कुल 38 विमान और भारतीय थल सेना के चार विमान शामिल होंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  आज पूर्व सीएम रावत ने की प्रेस वार्ता,बोले -भाजपा नेताओं को हुआ राहुल फोबिया

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999