हल्द्वानी निवासी यह युवक युवती पति-पत्नी बनकर नैनीताल के होटल में ठहरे और आधी रात को हो गया कांड…… फिर पुलिस ने…….

खबर शेयर करें -

नैनीताल। शहर के मल्लीताल क्षेत्र स्थित एक होटल में पति पत्नी के नाम से ठहरे युवक युवती के बीच आधी रात को हुआ विवाद क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बन गया । पहले से शादीशुदा मगर एक दूसरे के पति-पत्नी बनकर होटल में ठहरने के बाद देर रात दोनों का विवाद सड़क और फिर कोतवाली तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों के स्वजन को कोतवाली बुलाने के बाद जमकर फटकार लगाई।
बता दें कि बुधवार को हल्द्वानी निवासी एक युवक व महिला ने मल्लीताल क्षेत्र में एक होटल का कमरा किराये पर लिया। दोनों होटल में एक दूसरे को पति-पत्नी बताते हुए ठहरे। देर रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवक मारपीट पर उतारु हुआ तो महिला ने 112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। मगर वहां पूछताछ में दोनों ने एक दूसरे को पति-पत्नी नहीं, बल्कि प्रेमी व प्रेमिका होने की बात कबूली। यह देख पुलिस ने दोनों को कड़ी फटकार लगाई और उनके स्वजन को कोतवाली बुला लिया। दोनों के स्वजन ने कोतवाली में एक-दूसरे को जमकर खरी खोटी सुनाई। एसआई दीपक कार्की ने बताया कि सुबह महिला ने युवक पर कार्रवाई से इनकार कर दिया। हल्द्वानी निवासी चंदन कुमार के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मेरे बच्चों को क्यों मारा गया -हत्या का मकसद पता नहीं चलने से आहत पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999