कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी, दो नबरों से आए धमकी भरे वीडियो

खबर शेयर करें -
haridwar-manglaur-mla-qazi-nizamuddin-receives-death-threat

इस वक्त की बड़ी खबर हरिद्वार से सामने आ रही है। यहां कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है। दो अलग अलग नम्बरों से वीडियो भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है ।

मंगलौर विधायक काज़ी मोहम्मद निजामुद्दीन को जान से मारने की धमकी

दरअसल ये धमकी और किसी को नहीं बल्कि विधासनभा क्षेत्र मंगलौर से कांग्रेस विधायक काज़ी मोहम्मद निजामुद्दीन को मिली है। व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक सामग्री के साथ नकाबपोश व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। 

यह भी पढ़ें -  Haldwani-स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक स्थल स्वराज आश्रम में तिरंगा फहराकर कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास संग मनाया स्वतंत्रता दिवस।

सरकार

दो नबरों से आए धमकी भरे वीडियो

दो अलग अलग नम्बरों से वीडियो भेजकर जान से मारने की धमकी दी गयी है । जिसके बाद विधायक ने एसएसपी हरिद्वार को पूरे मामले की जानकारी दी। मंगलौर पुलिस ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। वहीं पूरे मामले को लेकर सियासी गलियारों में हड़कंप मच गयाहै। फिलहाल अभी तक मंगलौर विधायक का इसपर कोई आधिकारिक बयान सामने नही आया है।

यह भी पढ़ें -  नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस के आगे 7 मी खंबा रखने के मामले का खुलासा

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि विधायक की तहरीर पर अज्ञात आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिन मोबाइल नंबर से धमकी दी गई और मैसेज भेजे गये हैं। उन मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपित की धरपकड़ की जायेगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999