ओवरस्पीड बाइक के डिवाइडर से टकराने पर बाइक सवार तीन युवकों की हुई मौत 

खबर शेयर करें -

देहरादून। दून में राजपुर रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक उत्तरकाशी के रहने वाले थे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ओवरस्पीड को माना जा रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक रात करीब सवा दो बजे बाइक में राजपुर से घंटाघर की ओर आ रहे थे। इस दौरान राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें उपचार को दून अस्पताल लाया गया। वहां दो युवकों की उपचार के कुछ देर बाद और तीसरे की शाम को मौत हो गई।सीओ डालनवाला अनुज आर्य ने बताया कि जान गंवाने वाले युवकों की पहचान आदित्य रावत (21) पुत्र कमल सिंह निवासी पुरोला, जिला उत्तरकाशी, नवीन सिंह (20) पुत्र जयदेव सिंह निवासी नौगांव, उत्तरकाशी और मोहित रावत (21) पुत्र जगमोहन निवासी पुरोला, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। मोहित व आदित्य का चयन अग्निवीर में हुआ था। दोनों को जल्दी ज्वाइनिंग के बाद ट्रेनिंग पर जाना था। तीसरा भी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। नालापानी चौकी इंचार्ज रवि प्रसाद कवि ने बताया कि तीनों दोस्त, आदित्य के भाई की बाइक पर निकले थे। आदित्य यहां सहस्रधारा रोड पर अपने भाई और बहन के साथ रहता था। आदित्य का भाई पौड़ी जिले में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि दो युवकों के अग्निवीर में चयन की खुशी में तीनों घूमने निकले थे।

यह भी पढ़ें -  एस.आई.आर. की तैयारियों के सम्बन्ध में मेडिकल कालेज सभागार में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास द्वारा निर्वाचन कार्य में लगे सभी कार्मिकों को दिये निर्देश।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999