मोटरसाईकिल चुरा झाड़ियों में छिपाते, माहौल शांत होने पर नंबर प्लेट बदल बेच देते थे

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर | ऊधम सिंह नगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रुद्रपुर, पंतनगर, किच्छा, गदरपुर तथा आसपास के क्षेत्रों की साप्ताहिक बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाईकिलें चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया कि यह गैंग भीड़भाड़ वाले इलाके से मोटरसाइकिल चुराते थे और उसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे और चोरी की गई गाड़ियों को झाड़ियों में छिपा देते थे, माहौल शांत होने के बाद अपनी मजबूरी बताकर उन्हें जरूरतमंदों को औने-पौने दामों में बेच देते थे।

पुलिस ने रविवार को प्रीत विहार को जाने वाले रास्ते पर मोटरसाईकिल चोर गैंग के तीन शातिर चोरों को धर दबोचा। उनके पास से मौके से 2 मोटरसाईकिल और फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई, इसके अलावा पुलिस पूछताछ में तीनों की निशादेही पर करतार रोड से आगे उंची झाड़ियों में छिपाई हुई कुल 12 चोरी की मोटरसाईकिल पुलिस ने बरामद की। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को 2,500 रुपए के ईनाम की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें -  आगामी 24 दिसम्बर को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हल्द्वानी भ्रमण पर आ रहे

तीनों के नाम पते
1- नदीम पुत्र नूर मौहम्मद निवासी मौ. टांडा हूरमतनगर थाना विलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश
2- अमन पुत्र राजू निवासी वार्ड नंबर 19 खेड़ा बाल्मीकि बस्ती थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर
3- आकाश बाल्मीकि पुत्र राजपाल निवासी वार्ड नंबर 19 खेड़ा बाल्मिकी बस्ती रुद्रपुर उधमसिंहनगर
बरामद मोटरसाईकिल के चेचिस नंबर
ME4JC36JC7846327, ME4HC152KPG142225, ME4JC475LB7026364, ME4JC718LJT052739, MBLHA10BMEHM00790, MD2A15BZXFRH58519, MBLHAR080JHH37716, MBLHAW082KHF82165, MBLHAR087HHL00268, MBLHA10CAFHL67271, MDRDDDZZZUPJ60235, MBLHA10EWBGD54758, DUFBLE77196, MD2JYCYLIKC017172

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा वन अग्नि मामले में नाबालिक करन की मौत ने कई सवाल किए खड़े? विभाग के लिए जवाब देना पढ़ रहा मुश्किल
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999